अमर कॉलोनी थाना इलाके में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वता के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित पर जब तक चाकू से वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपी ने करीब डेढ़ दर्जन बार चाकूसे वार किए। इसके बाद आरोपी झाडिय़ों में छिप गया।
पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को झाडिय़ों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृतक केपरिजनों की तलाश रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पेशे से टेलर सोहेल (35) श्रीनिवासीपुरी के गांधी कैंप में रहता था। इस कैंप में रहने वाला लाल मोहम्मद भी टेलर है।
लाल मोहम्मद का कहना था कि सोहेल के चलते उसका काम चौपट हो गया था और वह कर्ज में डूब गया था। सोहेल के चलते उस पर काम नहीं आता था। इस कारण वह सोहेल से रंजिश रखता था। लाल मोहम्मद ने रविवार को सोहेल को अपने पास बुलाया।
कुल 14 बार किया चाकू से वार
demo pic
- फोटो : getty images
दोनों ने बैठकर शराब ली। जब सोहेल अपने कमरे में चला गया तो लाल मोहम्मद भी उसके पीछे उसके कमरे में चला गया। लाल मोहम्मद ने सोहेल से झगड़ा करने के बाद चाकू से हमला कर दिया।
सोहेल बचने के लिए अपने कमरे से बाहर आ गया। आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह चाकू से वार करता रहा। पुलिस अधिकारियों की माने तो लाल मोहम्मद ने सोहेल पर चाकू से करीब डेढ़ दर्जन बार वार किए हैं।
सोहेल की हत्या करने के बाद लाल मोहम्मद झाडिय़ों में छिप गया। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने झाडिय़ों में छिपे लाल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोहेल केशव को पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल में रखवा दिया है। सोमवार शाम तक सोहेल के परिजनों का पता नहीं लगा था। परिजन व किसी परिचित के आने केबाद ही सोहेल केशव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।