नई दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुद्वारा के एक सेवादार की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई।
पढ़ें: कार नहीं मिली तो बहू को पीटकर घर से निकाला
शुक्रवार सुबह उसका शव झंगोला गांव के ठोकर संख्या 13 के पास मिला। इसकी पहचान संतनगर बुराड़ी निवासी सतंवत सिंह के रूप में हुई है। वह दिलशाद गार्डन स्थित गुरुद्वारा में सेवादार का काम करता था।
पढ़ें: 20 रुपये के लिए कर दी महिला की हत्या
पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने लूटपाट की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस अन्य पहलूओं से भी जांच कर रही है।