फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में आशिक ने किया बड़ा कांड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के युवती के मामा ओवैस खान उर्फ नेताजी (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि एकतरफा प्यार में विजय पार्क इलाके में रहने वाले अमान ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि ओवैस ने अमान को भांजी से दूर रहने की हिदायत दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ओवैस खान विजय मोहल्ला मौजपुर, जाफराबाद में रहता था। उसकी बड़ी बहन रहमानी (40) अपनी बेटी के साथ भजनपुरा के विजय पार्क इलाके में रहती है। रहमानी का तलाक हो चुका है। बताया गया है कि इलाके में रहने वाला अमान रहमानी की बेटी को तंग कर रहा था।
विज्ञापन


रहमानी ने करीब डेढ़ साल पहले भजनपुरा थाने में अमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अमान इलाके में नहीं दिखा। करीब एक माह से वह दोबारा रहमानी के घर के आसपास घूम रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

लहूलुहान ओवैस जमीन पड़ा तड़पता रहा

इस बात को लेकर ओवैस और अमान के बीच कहासुनी हो गई थी। सोमवार तड़के करीब 4:00 बजे किसी ने ओवैस को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उस पर फायरिंग कर फरार हो गया। एक गोली ओवैस की कनपटी, जबकि दूसरी उसके सीने में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद तो खुल गई, लेकिन पटाखों की आवाज समझकर बाहर नहीं निकले।

कुछ देर बाद एक पड़ोसी ने ओवैस को लहूलुहान हालत में देखकर उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजन ओवैस को जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अमान पर हत्या का शक जताया। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी विजय पार्क इलाके में अपने जीजा के साथ रहता है।

ओवैस का साथी घायल
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी अमान ने रविवार देर रात युवती के घर पर फायरिंग की थी, इस समय वहां ओवैस और उसका साथी नावेद भी मौजूद था। अमान भांजी के घर पर पहुंचकर उससे दरवाजा खोलने के लिए कह रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद ओवैस साथी नावेद के साथ अपनी बहन के घर गया था।

ओवैस ने अमान को ऐसी हरकत करने से मना किया। इस पर अमान ने गोली चला दी। कारतूस के छर्रे नावेद के पैर में लगे। उसने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद अमान चार और गोलियां चलाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद अमान ने ओवैस की हत्या की साजिश रच डाली और  उसे घर से बाहर बुलाकर दो गोली मार दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें