फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ू के भाई ने ली मासूम की जान

Mon, 30 Jun 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में एक आठ साल के बच्चे की सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी। बच्चे के पिता ने अपने साढ़ू के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हत्यारोपी बच्चे को अपने साथ घर से लेकर घुमाने के लिए गया था। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि मूलत: सीतापुर के माथनपुर गांव निवासी जहीरूद्दीन अपने परिवार के साथ हबीबपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है।

उसके साढ़ू का भाई राजेंद्र भी डेरी गांव में रहता है और वह भी मजदूरी करता है। आरोप है कि शनिवार को जहीरूद्दी के घर राजेंद्र आया था और उसके बेटे गयासुद्दीन (8) को लेकर घुमाने के लिए गया था।
विज्ञापन


देर रात तक गयासुद्दीन वापस नहीं आया तो परिजनों ने राजेंद्र से संपर्क साधने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद जहीरूद्दीन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

रविवार सुबह हबीबपुर गांव के जंगल में बच्चे का शव मिला। जिसके सिर पर गंभीर चोट मारने के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने राजेंद्र के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें