फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीनेशनल कंपनी अफसर को अगवा करके लूटा

Sun, 01 Jun 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की एक मल्टी नेशनल कंपनी के एक अधिकारी को लिफ्ट देने के बहाने कार सवार बदमाशों ने दिल्ली से अगवा कर लिया और गन प्वाइंट पर लूटपाट की। बाद में उन्हें कविनगर एनएच-24 पर फेंककर भाग गए। हालांकि बाद में कविनगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उससे लूटे गए कुछ रुपये, कार और तमंचा बरामद किया गया है। मामला दिल्ली का होने की वजह से शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर कश्मीरी गेट थाने की पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई है।

शालीमार गार्डन निवासी सुमित तिवारी गुड़गांव स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के वह नाइट ड्यूटी कर कार से घर लौट रहे थे। दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास कार खराब होने पर उन्होंने कार सवारों से लिफ्ट ली। कार में चार युवक थे, जो बदमाश निकले।
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे पांच हजार रुपये, मोबाइल, लैपटॉप लूट लिया और एटीएम पिन कोड पता कर हजारों रुपये निकाल लिए। लालकुआं के पास बदमाश उन्हें चलती कार से फेंककर भाग गए। सुमित ने बताया कि एनएच-24 पर उन्हें गिराने के बाद कुछ दूरी पर ही बदमाशों की कार खराब हो गई।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी और कार का नंबर भी बताया। इसी दौरान बदमाशों ने भी पुलिस को सूचना दे दी कि उनकी कार चोरी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश भाग चुके थे।

पुलिस कार को कविनगर थाने ले आई। बाद में पुलिस ने बदमाश के नंबर पर फोन कर बताया कि उसकी कार मिल गई है, थाने आकर ले जाए। जैसे ही वह थाने आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी डासना निवासी नदीम है।

चेकिंग की खुली पोल
इस वारदात से पुलिस चेकिंग व्यवस्था की भी पोल खुल गई। दरअसल, दिल्ली कश्मीरी गेट से लेकर लालकुआं तक कई थाने और चौकियां रास्ते में पड़ते हैं। मगर किसी भी पुलिस ने चेकिंग करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें