फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की मां ने ली आशिक की क्लास

Mon, 22 Sep 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका को पार्क में घुमाने लेकर आए आशिक की एक महिला ने रविवार दोपहर स्वर्ण जयंती पार्क में जमकर क्लास ली।
विज्ञापन


दरअसल युवक के साथ आई युवती महिला की बेटी थी। महिला ने युवक की पिटाई की और हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद आशिक वहां से भाग खड़ा हुआ।

दोपहर करीब एक बजे इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में बेंच पर बैठे युवक-युवती के तब होश उड़ गए जब युवती की मां वहां आ धमकी। महिला ने आते ही युवक का गिरेबान पकड़कर उसे थप्पड़ रसीद कर दिए।
विज्ञापन


महिला ने युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का कहना था कि वह जबरन उसकी बेटी को पार्क लेकर आया है।

जबकि महिला की बेटी ही कह रही थी कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ आई है। महिला ने बेटी को चुप कराया और युवक को कई थप्पड़ लगाए। भीड़ इकट्ठी होती देखकर युवक महिला ने गिरेबान छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें