फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन की बच्ची को घर के बाहर छोड़ फरार हो गई कलयुगी मां

Sun, 13 Aug 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

शुक्रवार रात को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती 

- शुक्रवार रात को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार रात को कलयुगी मां अपनी 5 दिन की बच्ची को एक घर के बाहर टोकरी में छोड़कर चली गई। बच्ची के रोने की आवाज जब घर में रह रहे लोगों ने सुनी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने बताया कि कोई महिला पहचान छिपाने के लिए बच्चे को जन्म देने के बाद उसे शिवाजी नगर क्षेत्र में एक घर के बाहर टोकरी में रखकर उसके साथ दूध की बोतल रखकर फरार हो गए।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवाजी नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बच्चे को किसी प्राइवेट अस्पताल में जन्म दिया गया है। उसकी गर्भनाल काटने के बाद प्लास्टिक स्ट्रिप नाभ पर लगी हुई है जिसके माध्यम से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें