फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, गिरफ्तार

Mon, 27 Nov 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
encounter of most wanted criminal - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बीती रात एक मोस्ट वांटेड अपराधी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। ‌गिरफ्तार किए गए अपराधी पर 23 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं और पुलिस का कहना है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि मोस्ट वांटेड अपराधी अब्दुल मन्नान उर्फ खलीफा रविवार को मूलचंद फ्लाईओवर के पास आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी योजना के अनुसार मेट्रो के पिलर के नीचे खलीफा को धर दबोचा।

गौरतलब है कि खलीफा के पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। वह 2016 में लखनऊ में हुए जैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसके साथ ही 2015 में अपराध के एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने IAS संजीव कुमार के साथ मन्नान को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें