सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोबाइल शॉप की छत तोड़कर 20 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड सहित अन्य सामान और 40 हजार रुपये पर बृहस्पतिवार रात हाथ साफ कर दिया गया।
बदमाश दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए। पुलिस आसपास में लगे अन्य सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मूलरूप से दादरी के नई बस्ती निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी सूरजपुर में दादरी रोड पर मोबाइल की दुकान है।
शुक्रवार सुबह पता चला कि दुकान से करीब 150 मोबाइल, दो लैपटॉप व अन्य सामान और गल्ले में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए।