फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप की छत तोड़कर 20 लाख से अधिक की चोरी 

Sat, 06 Jan 2018 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में छत तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोबाइल शॉप की छत तोड़कर 20 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड सहित अन्य सामान और 40 हजार रुपये पर बृहस्पतिवार रात हाथ साफ कर दिया गया।

विज्ञापन


बदमाश दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए। पुलिस आसपास में लगे अन्य सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मूलरूप से दादरी के नई बस्ती निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी सूरजपुर में दादरी रोड पर मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पता चला कि दुकान से करीब 150 मोबाइल, दो लैपटॉप व अन्य सामान और गल्ले में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें