फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही प्लॉट को दो बार बेचने का आरोप, साढ़े नौ लाख की ठगी

Thu, 27 Jul 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार


-प्लॉट एक, बेचा दो लोगों को
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 53 थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का एक प्लॉट दो लोगों के नाम बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले अंकित के बयान पर नवीन व उसके दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड नवीन को गिरफ्तार कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


 जांच अधिकारी जसवंत के अनुसार दिल्ली के रहने वाले अंकित ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा एवं उत्तम रे ने उक्त प्लॉट के लिए पहले उसके करार किया था। करार के मुताबिक जमीन की 9.50 साढ़े नौ लाख रुपयों में रजिस्ट्री भी करा दी।

अंकित ने पुलिस में दिए शिकायत में बताया है कि इस रजिस्ट्री के कुछ ही दिन बाद उसे पता चला कि प्लॉट धारक इसी प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया है। इसके एवज में उसने दूसरी पार्टी से साढ़े दस लाख रुपये ले लिए हैं।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी प्लॉट धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार  को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक रिमांड अवधि के दौरान दोनों पक्षों से वसूल किए गए पैसों के अलावा जमीन की धोखाधड़ी में उसका साथ देने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
 
 पूर्व कर्मचारी के खिलाफ दर्ज कराया मामला
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज दो थाना क्षेत्र स्थित एलाइन सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक ने अपने पूर्व कर्मचारी राकेश वत्स के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरेंद्र चौहान ने पुलिस में शिकायत दी है।

उन्होंने बताया है कि आरोपी ने कंपनी में जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर काम करते हुए कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे। इसके बाद उसने कंपनी से पचास हजार से अधिक की ठगी की है।

जांच अधिकारी एएसआई दीपक कुमार के मुताबिक आरोपी कंपनी में वर्ष 2015 से अप्रैल 2017 तक कार्यरत था। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन को मामले की जानकारी ऑडिट के दौरान हुई। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें