फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महिलाओं का निकलना हुआ मुश्किल, दबंग सरेराह करते हैं छेड़खानी

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
घर के काम से बाहर निकली दो महिलाएं अलग-अलग घटनाओं में यौन हिंसा का शिकार हुईं। एक महिला से दबंग ने सरेराह अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी तो दूसरी का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निजी काम से अपने घर से निकली थी। महिला का आरोप है कि पल्ला चौक पर संतोष नारायण (52) ने सरेराह उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो दबंग ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी।   आसपास मौजूद लोगों ने महिला से उलझते देखा तो दबंग को पकड़ लिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। महिला थाने की पुलिस ने आरोपी संतोष नारायण को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यौन हिंसा का दूसरा शिकार 19 वर्षीय युवती बनी। युवती के मुताबिक वह जॉब करती है। बुधवार शाम सवा छह बजे वह घर वापस लौट रही थी। पास ही रहने वाले श्रीलाल ने उसका पीछा किया और सरेराह हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। किसी तरह मनचले से बच कर वह घर पहुंची। एसएचओ महिला थाना ने बताया कि आरोपी श्रीलाल की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें