फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने दो मासूमों से शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रेप और छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब एक कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड ने दो मासूम बच्चियों को अपने कमरे बुलाकर छेड़छाड़ की।

गार्ड की इस हरकत पर बच्चियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद उसकी काली करतूत की पोल खुल गई।
Trending Videos
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने बुलाया

पुलिस के मुताबिक आरोपी संतोष कुमार (43) एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। वह वसंतकुंज के किशनगढ़ गांव में रहता है।

17 मई को बच्चियां गार्ड के घर के पास खेल रही थीं। तभी आरोपी ने उन्हें टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में बुला लिया और दरवाजा बंद कर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

छेड़छाड़ करने पर बच्चियां चिल्लाने लगीं। जिसे सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें