फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेजः बैंक लुटेरों पर भारी पड़े बैंककर्मी

Mon, 19 May 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में रुड़की के जादूगर रोड स्थित विजया बैंक की शाखा पर सोमवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर बैंक लूटने का प्रयास किया लेकिन बैंककर्मियों के मोर्चा संभालने से लूट का प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन


लुटेरों से भिड़ंत में एक बैंककर्मी घायल हो गया। बाद में पब्लिक और पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा जबकि गैंग लीडर फरार हो गया।

घटना के संबध में एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे तीन नकाबपोश हथियार बंद बदमाश बैंक की शाखा में घुसे।

बैंककर्मियों और बदमाशों के बीच भिड़ंत

डकैती की आशंका होते ही बैंककर्मियों और बदमाशों के बीच भिड़ंत हो गयी जिससे सहायक बैंक मैनेजर विजय के हाथ में चोट आई। इसी बीच बैंक मैनेजर ने सायरन बजा दिया। बैंककर्मियों के मोर्चा संभालते ही बदमाश भाग खड़े हुए।  

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पब्लिक के साथ मिलकर सोलानी पार्क के समीप दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि गैंग लीडर हत्थे नहीं चढ़ा।

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अभिषेक पुत्र श्यामवीर और राहुल पुत्र राजेश कुमार निवासी माफी भारिस अली गंज नवादा बिहार बताए हैं।
विज्ञापन

कारतूस और दरांती बरामद

आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस और दरांती बरामद हुई है। मुख्य आरोपी संजय भी इन्हीं के ही गांव का रहने वाला है और यहां शारदा नगर ज्वालापुर में रह कर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता है।

अभिषेक और राहुल भी यहां दो दिन पहले ही पहुंचे थे। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया किफरार गैंग लीडर की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

पुलिस ने इनके एक अन्य साथी जितेंद्र को भी हिरासत में लिया है। उसकी भी घटना में संलिप्तता है या नहीं इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें