गुड़गांव के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने आटो में सवार तीन अज्ञात युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 18 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने सेक्टर 18 थाना पुलिस को बताया कि वह गुड़गांव के एक कॉल सेंटर में काम करती है।
बुधवार की रात को वह ड्यूटी पूरी करके दिल्ली जाने के लिए कंपनी से इफको चौक तक जाने के लिए आटो में सवार हुई थी।
जिस आटो में वह बैठी थी उसमें तीन अज्ञात युवक भी सवार हुए। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आटो चालकों से पूछताछ कर रही है।