फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को ब्यूटीशियन से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने मंगलवार रात नॉर्थ-ईस्ट की महिला से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार मणिपुरी की रहने वाली 34 वर्षीय सिमरन मुनिरका में रहती है और वहीं एक पॉर्लर में ब्यूटीशियन है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए यह पता लगाया जा रहा है कि घटनास्थल के पास कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बहन को मेन रोड पर छोड़ने आई थी महिला, मामला दर्ज

मंगलवार को सिमरन की बहन उससे मिलने आई थी। रात करीब 12 बजे सिमरन बहन को मेन रोड तक छोड़ने के लिए घर से बाहर आई। आरोप है कि बस स्टैंड के पास तीन युवक सिमरन पर अश्लील टिप्पणी करने लगे।

इस बीच सिमरन का पति वहां पहुंच गया। उसे देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा-509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए यह पता लगाया जा रहा है कि घटनास्थल के पास कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस घटना के बाद मुनिरका बस स्टैंड पर रात में और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें