दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची परिजनों के साथ केशवपुरम स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहती है। इस मंजिल पर बाथरूम नहीं होने से किराएदार ऊपर के बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें:शर्मनाक! गूंगी-बहरी लड़की से गैंग रेप का प्रयास
शुक्रवार दोपहर बच्ची ऊपर गई थी। काफी देर होने पर बच्ची की मां ने देवर को ऊपर भेजा।
चाचा ने वहां सतनाम को बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सतनाम को गिरफ्तार कर लिया।