फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बीच सड़क किशोरी से शर्मनाक हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। पुलप्रह्लादपुर इलाके में किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी मनचले ने किशोरी को दुकान से सड़क पर खींच लिया और उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


इस घटना से किशोरी का परिवार डरा-सहमा हुआ है। पुलप्रह्लादपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी सुमन (बदला हुआ नाम) के पिता की पुलप्रह्लादपुर इलाके की शर्मा मार्केट में कपड़ों की दुकान है।

किशोरी के पिता शुक्रवार शाम को किसी काम से दिल्ली से बाहर गए हुए थे। दुकान पर सुमन व उनकी मां थी। शाम करीब आठ बजे दुकान पर आकिब (19) नाम का आरोपी अपने दोस्त के साथ दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान से कुछ कपड़े खरीदे।
विज्ञापन

इसके बाद हुई शर्मसार करने वाली घटना

जाते हुए आकिब ने किशोरी के ऊपर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। सुमन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हाथ पकड़कर दुकान से बाहर खींच लिया और फिर उठाकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने सुमन को सड़क पर काफी दूर तक खींच लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार किशोरी व उसकी मां के शोर मचाने पर पास में ही गश्त कर रहे पुलप्रह्लादपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने आरोपी आकिब को मौके पर ही पकड़ लिया।

आकिब के खिलाफ पुलप्रह्लादपुर थाने में छेड़छाड़, मारपीट, पोक्सो, धमकी देने और घूरने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आकिब के भाई व मामा केखिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार ने किया महिला से दुष्कर्म

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ठेकेदार है और पीड़िता आरोपी के यहां काम करती थी। महिला का पति बीमार रहता है। वह पति का इलाज कराने के लिए नौकरी कर रही थी। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला (23) गोविंदपुरी की गली नंबर आठ में रहती है। उसके दो बच्चे हैं और पति बीमार रहता है। वह अब्दुल खान (55) के पास काम करती थी। अब्दुल खान बाइडिंग का ठेकेदार है।

फिलहाल उसने रणहौला थाने में बाइंडिंग का ठेका ले रखा है। महिला ने गोविंदपुरी थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि  अब्दुल ने 17 नवंबर को उसे पैसे लेने के बहाने मदनगिर में बुलाया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

उसकी शिकायत पर गोविंदपुरी थाने में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें