फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में डॉक्टर ने महिला से की छेड़छाड़

Sun, 14 Dec 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के एक अस्पताल के आईसीयू में महिला मरीज से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच की जा रही है। अस्पताल के एमडी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि आरोपी डॉक्टर छेड़छाड़ के आरोपों को झूठा बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि उसका परिवार बदायूं का रहने वाला है। यहां विवेकानंदनगर में पति के साथ रहती है। शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


महिला की मानें तो वह आईसीयू में थी, इस दौरान चेकअप करने आए एक डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने अश्लील हरकतें कर रहे आरोपी डॉक्टर को धक्का दिया और चिल्लाती हुई आईसीयू से निकलकर बाहर आ गई।

उसने पति से इसकी शिकायत की। रविवार को दंपति सिहानी गेट कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपों की सत्यता पता की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के एमडी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाए हैं, लिहाजा डॉक्टर को सस्पेंड कर विभागीय जांच कराई जा रही है। आरोपी डॉक्टर का कहना है कि महिला को गलतफहमी हो गई होगी। उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें