फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर के पीए ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के रेडक्रास में तैनात महिला कर्मचारी ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में उपायुक्त के पीए पर अभद्रता से पेश आने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने मामले की जांच महिला एसीपी अधिकारी को सौंप दी है। रेडक्रास में तैनात एक चर्चित महिला कर्मचारी ने पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल की दी शिकायत में उपायुक्त शेखर विद्यार्थी के पीए युधिष्ठर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

जिसकी जांच उन्होंने महिला एसीपी अधिकारी को सौंप दी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कल उपायुक्त कार्यालय में होने वाली बैठक के दौरान दोनों के बीच विवाद होने की सामने आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों में हुई गहमा-गहमी

पीए की ओर से भी दी शिकायत में अभद्र व्यवहार की बात कही गई है। ऐसे में जांच के दौरान सामने आने वाली बात के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से जांच कराने की बात कही है।

उनका कहना है कि दोनों के बीच आपस में गहमा-गहमी होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएगे। साथ में वहां तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें