कॉल सेंटर में एचआर मैनेजर के पद पर तैनात युवती व एक अन्य युवती ने दो अलग-अलग मामलों में मनचलों द्वारा पीछा करने व छेड़छाड़ की रिपोर्ट सेक्टर-20 थाने में दर्ज कराई है।
पीड़ित युवती सेक्टर-19 में रहती है और सेक्टर-3 स्थित कंपनी में कार्यरत है। युवती का आरोप है कि गाजियाबाद नंबर की एक कार में सवार युवक रोजाना उसका पीछा करता है। युवती का घर कार्यालय के पास में होने की वजह से पैदल ही अपने ऑफिस जाती है। उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से युवक इसी तरह परेशान कर रहा है।
वहीं दूसरी घटना में 11 जुलाई को दिल्ली की रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि एक अनजान युवक लगातार फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। दिल्ली निवासी युवती सेक्टर-2 स्थित बीपीओ में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
युवती को बीते साल नवंबर से एक युवक फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। युवती का आरोप है कि युवक को उसकी हर गतिविधि की जानकारी रहती है। फोन भी अक्सर रात में ही करता है।
फोन करने के बाद उसका नंबर बंद हो जाता है। उसने बताया कि बीते साल नवंबर से युवक फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। उसका आरोप है कि इस अनजान शख्स की वजह से अकेले में कहीं भी आने-जाने में डर लगता है।