फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला लापता किशोर का शव

Mon, 30 Jun 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार शाम 14 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अनिकेत के रूप में हुई है। रविवार को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक अनिकेत परिवार के साथ भंवर सिंह कैंप, वसंत विहार में रहता था। परिवार में पिता राकेश, मां और पांच बहन-भाई हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रिजलिंग लैंड में डूबने से युवक की मौत

पढ़ाई छोड़कर वह छोटा-मोटा काम करता था। परिवार के मुताबिक पिछले तीन दिन से अनिकेत लापता था।

शनिवार शाम करीब 5.30 बजे भंवर सिंह कैंप के पास जंगलों में लोगों ने उसे पेड़ से लटका हुआ देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

स्थानीय लोगों का आरोप था कि अनिकेत की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें