पटेल नगर इलाके में शनिवार रात हथियार बंद बदमाशों ने एक कारोबारी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। कारोबारी ने हिम्मत का परिचय देते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी, बावजूद उसने बदमाश को नहीं छोड़ा। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे एक पड़ोसी ने भाग रहे दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल मिली है। पुलिस उनके खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार अश्वनी मल्होत्रा(48) सपरिवार वेस्ट पटेल नगर में रहता है। करोलबाग में उसका मेमोरी कार्ड का कारोबार है। शनिवार रात अश्वनी अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर पहुंचा।
दरवाजे के पास जैसे ही वह स्कूटी पार्क करने लगा। एक बदमाश ने उसके कंधे से रुपयों भरा बैग छीन लिया। अश्वनी ने बदमाश से बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उस बदमाश ने बैग को अपने सहयोगी को दे दिया।