फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजी रोटी की तलाश में मिली मौत : चार दिन पहले आया था, बदमाशों ने मार दी गोली

Thu, 02 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मृतक कुम्मत का आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर से अतुल कटारिया चौक पर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार दो लोगों  ने शामली, यूपी निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। इस्सापुर, खुरग्यान, कैराना थाना, शामली निवासी कुम्मत (45) चार दिन पहले रोजी-रोटी की तलाश में अपने साथियों के पास गुड़गांव आया था।

मंगलवार रात वह कहीं जा रहा था। सीआरपीएफ चौक के पास सड़क पार करते वक्त बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। बताया गया है कि घटनास्थल भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय के कुछ ही दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्‍थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-पांच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुम्मत को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस ने पास ही स्थित मुगल चिकन ढाबे के कर्मचारी मोहम्मद रजा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर जगदीश राय ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया।

घटना स्थल का डंप उठाया जा चुका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कुम्मत की मौत सीने में गोली लगने से हुई। पुलिस उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें