फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों ने मासूम को बनाया हवस को शिकार, पीड़ित ने बताई आपबीती

Wed, 31 Jan 2018 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

शाहबाद डेयरी इलाके में दो नाबालिगों ने 10 साल के बच्चे से सामूहिक कुकर्म किया। आरोपी पीड़ित के पड़ोसी हैं। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 साल का बच्चा परिजनों के साथ शाहबाद डेयरी इलाके की झुग्गी में रहता है। वह सरकारी स्कूल में पढ़ता है।

शिकायत के मुताबिक, रविवार को पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग उसे फुसलाकर पार्क में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया। आरोपियों ने उसे मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजानों ने किया 100 नंबर पर कॉल

Sodomized
उधर, घर पहुंचने पर बच्चे ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि के बाद केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाके से ही पकड़ लिया है। सोमवार को दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें