फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्र ने किशोरी से किया रेप

Mon, 08 Sep 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 13 वर्षीय लड़की से 11वीं के छात्र ने रेप किया। शिकायत करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपी के परिवारवालों ने पीटा।
विज्ञापन


इस संबंध में रेप, पोक्सो एक्ट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही रहता है। वह फिलहाल भागा हुआ है। लड़की का संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

छात्रा के परिजनों ने बताया कि गांव में भंडारा किया जा रहा था। छात्र और किशोरी भंडारे में थे। दोपहर करीब दो बजे किशोरी पास ही खेत में शौच करने गई, जहां छात्र ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन


उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप कर भाग गया। रोती बिलखती लड़की घर पहुंची और परिजनों को दुखड़ा सुनाया। परिजन आरोपी के घर विरोध करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

एसएचओ कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि लड़की के पिता एक निजी कार कंपनी में नौकरी करते हैं। लड़के के पिता प्राइवेट गार्ड हैं। छात्र ने इसी साल हाईस्कूल कर 11वीं क्लास में एडमिशन लिया है। छात्रा पढ़ती नहीं है। वह घर पर ही रहती है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रेप के हालिया मामले
मोदीनगर में छात्रा को कार में लिफ्ट देकर रेप
खोड़ा की दो बहनों को अगवा कर गैंगरेप
लोनी में किशोरी से रेप, क्लिप भी बनाई
शास्त्रीनगर में एमसीए छात्रा से रेप
साहिबाबाद में मॉल कर्मी ने किया किशोरी से रेप
मुरादनगर में मकान मालिक के बेटे ने 12वीं की छात्रा से किया रेप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें