बच्ची के निजी अंगों से खून निकल रहा था और आरोपी के कपड़े पर भी खून लगे थे। यह देखकर परिजन और आस पास के लोग भड़क गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिटाई की वजह से आरोपी अधमरा हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की हालत स्थिर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।