कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से छात्रा को जिला चिकित्सालय पौड़ी लाई।
यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया। डॉ. बीपी मौर्य और डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा करीब 70 फीसदी झुलस गई है।
वहीं, अस्पताल लाते वक्त छात्रा से आरोपी की जानकारी मिलने पर कोतवाली पौड़ी के एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरोपी की तलाश में गहड़ गांव रवाना कर दी गई।
जहां से देर शाम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी और तहसीलदार सदर एचएम खंडूड़ी ने बताया कि मौके से स्कूटी और पेट्रोल की बोतल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं आरोपी गहड़ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ बंटी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
- जगत राम जोशी, एसएसपी