फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर में अकेला देख बनाया हवस का शिकार

Thu, 18 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेप (डेमो पिक)
विज्ञापन
पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग किशोरी को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी रानी के अनुसार एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार को वह खेतों पर गई हुई थी और उसके पति घर से थोड़ी दूर एक प्लॉट में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गए थे।

इस दौरान उनकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। किशोरी को घर में अकेला देख गांव ललपुरा निवासी अनिल घर में घुस आया और पीड़िता की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। 
विज्ञापन


पीड़िता के पति घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी खराब हालत में देखी, उसी दौरान आरोपी घर से निकलकर भाग निकला। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें