फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक किशोरी से रेप, युवक गिरफ्तार

Mon, 08 May 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बच्ची से रेप
विज्ञापन
नोएडा के छलेरा में परिवार को जान से मारने की धमकी देकर युवक ने एक माह तक किशोरी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार को जब किशोरी रोते हुए घर पहुंची, परिजनों को तब सारी बात पता चली। किशोरी के पिता की शिकायत पर रविवार को सेक्टर-39 पुलिस ने रांची, झारखंड निवासी अशोक सरकार (25) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से रांची, झारखंड निवासी शख्स परिवार के साथ हरौला में रहता है। वह पेशे से रिक्शा चालक है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी अशोक दो माह पहले पड़ोस में रहता था। यहां से कमरा खाली कर वह छलेरा में रहने लगा। अशोक का पीड़ित के घर आना जाना था। 

इस दौरान आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी उसकी 14 वर्षीय बेटी को दी। आरोपी ने कहा कि अगर वह परिवार को बचाना चाहती है तो छलेरा उसके कमरे पर आना पड़ेगा। इसके बाद किशोरी पिछले एक महीने से आरोपी के छलेरा स्थित कमरे पर जा रही थी। आरोप है कि अशोक वहां किशोरी से दुष्कर्म करता था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को किशोरी घर पहुंचकर रोने लगी। जब परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद परिजन बेटी को लेकर सेक्टर-39 थाने पहुंचे। थाना प्रभारी राकेश भदौरिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें