गांव घुसपैठी में एक नाबालिक युवती के साथ छेड़खानी व अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता के ब्यान पर आधा दर्जन नामजद के विरूद्व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित इब्राहीम पुत्र जान मोहमद निवासी गांव घुसपैठी थाना तावडू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की वह गांव से दूर जगंल में अपने परिवार के साथ रहता है।
उनके पडोस में गांव निवासी अल्ताफ, दीवान, अक्कू, अययूब, खुर्शीदन व शाहिद निवासियान घुसपैठी का परिवार भी रहता है। पीड़ित का आरोप है की दोषी अल्ताफ उसकी नाबालिग पुत्री पर गलत नजर रखता है और उसके साथ रास्ते में आते जाते समय छेडछाड़ करता था।
जिसके कारण उसकी पुत्री अल्ताफ की हरकतों की वजह से काफी मानसिक परेशानी में रहने लगी और उसने परिजनों को दोषी की हरकतों से अवगत कराया।
पीड़ित का कहना है की जब दोषी अल्ताफ को समझाया तो वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बिरादरी व पंचायत के लोगों को जब इस मामले से अवगत कराया तो दोषियानों ने उन्हें धमकी देकर डराया और धमकाया। अगर तुमने बिरादरी में कोई बात रखी तो उसका बुरा अंजाम भुगतना होगा।
पीड़ित का आरोप है की गत 18 सितंबर को दोषी अल्ताफ ने उसकी पुत्री के अपहरण करने की योजना बनाई। परिजनों के पता लगने पर उसकी योजना सफल नहीं हो पाई। पीड़ित का कहना है की गत 19 सितंबर को गांव में कुछ ग्रामीणों का आपस में झगड़ा हो गया। जिसे देखने के लिय मेरे परिजन व में वहां पर चला गया।
पीछे से उक्त दोषियों के मशवरा से अल्ताफ उसकी पुत्री कर अपहरण कर ले गया। पीडित का आरोप है की जब उसका भाई इरफान गांव से घर की और आया तो उसने देखा की उसकी पुत्री को जबरन दोषी कार में डाल रहे है।