फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों ने किया किशोरी से गैंगरेप

Fri, 14 Mar 2014 03:48 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के कंझावला इलाके में एक 13 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद कंझावला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोच लिया है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी 11 मार्च की शाम घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो किशोर उसके पास आए और खेलने के बहाने अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहू को ब्वायफ्रेंड के साथ देख ससुर ने की धुनाई

उसके बाद सुनसान जगह झाड़ियों में ले जाकर दोनों ने उससे रेप किया। किशोरी के गायब होने के बाद उसके परिजन तलाश में जुट गए।

देर रात किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को सारी बातें बताई। परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनकी उम्र करीब 15 और 17 साल है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें