फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों के गैंग ने ऑटो चालक को लूटा, विरोध करने पर जमकर पीटा

Tue, 08 Aug 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
मायापुरी इलाके में नाबालिगों के एक गैंग ने ऑटो चालक को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाश ऑटो चालक से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मदन कुमार (38) सपरिवार हस्तसाल उत्तम नगर में रहता है। वह पेशे से ऑटो चालक है। रविवार रात मदन ऑटो लेकर धौलाकुंआ से घर जा रहा था। सागरपुर बस स्टैंड के पास एक 16-17 साल का लड़का ऑटो रोकने का इशारा किया। मदन से लड़के पास ऑटो रोक दिया।

लड़के ने उसे उत्तम नगर चलने के लिए कहा। इसी दौरान दो अन्य नाबालिग और एक 35 साल का युवक वहां आ धमके। युवक ऑटो का चाबी निकाल लिया और चालक को ऑटो से खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बदमाशों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी

- फोटो : demo pic
सभी बदमाशों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। बदमाश ने उसके पेंट के जेब से पर्स व अन्य सामान निकाल लिए। जाते जाते बदमाश ऑटो का चाबी सड़क पर फेंक कर फरार हो गये। चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उससे हजार रुपये, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस लेकर भागे हैं। पीड़ित के मुताबिक वारदात को नाबालिगों के गैंग ने अंजाम दिया है और उनके साथ एक युवक शामिल था। पुलिस पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें