फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में दो भाईयों पर किया हमला, पीट-पीटकर किया घायल

Sat, 10 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष कालोनी में दो युवकों के बीच मामूली सी बात को लेकर हुई कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। रंजिशन एक युवक ने सरियो से दो भाईयों पर हमला कर उन्हें पीट-पीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभाष कालोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है। 

पिछले दिनों इसी इलाके में रहने  वाले एक युवकसे उसकी मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इसकेबाद से ही उस युवक ने अपने मन में रंजिश पाली हुई थी। मनीष का कहना है कि गुरूवार शाम वह काम से घर लौट आया था।
विज्ञापन


कु़छ देर तक घर में रूकने के बाद वह कुछ ही दूरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया। वहां बातचीत करने के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने भाई मनोज के साथ वापस घर लौट रहा था। 

तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर युवक ने लोहे के सरिए से उस पर हमला कर दिया। मनोज ने बचाने का प्रयास किया तो उसने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों को घायल करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें