हिमाचल प्रदेश में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के राजेंद्र नगर स्थित घर से चोरों ने रविवार दोपहर लाखों का माल उड़ा लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठा कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर सेक्टर तीन में अरिंदम चौधरी पिता डॉक्टर नरेंद्र और मां के साथ रहते हैं। अरिंदम आईएएस अधिकारी हैं और हिमाचल में तैनात हैं। कुछ दिन से वह छुट्टी लेकर राजेंद्र नगर आए हुए हैं।
रविवार सुबह वह माता-पिता के साथ मोदीनगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात जब वह लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा था।
चोर बेडरूम की आलमारी का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख की ज्वेलरी, 45 हजार रुपये, पूजा घर में रखे चांदी के सिक्के ले गए। एसओ हरदियाल यादव का कहना है चोरों की तलाश की जा रही है।
रसोई के डिब्बो में ढूंढे रुपये
अरिंदम के अनुसार रसोई के बर्तन और जार तक बिखरे मिले हैं। इससे साफ है कि चोरों ने रसोई के डिब्बे तक खंगाले हैं।