फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 24 Dec 2013 10:58 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिखंड-4 स्थित एक फ्लैट का ताला तोड़कर सोमवार सुबह चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन


नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत संदीप गोयल शक्तिखंड-4 के प्लॉट संख्या 1037 में परिवार समेत रहते हैं। उनकी पत्नी वैशाली के एक स्कूल में शिक्षिका हैं।

सुबह वे ऑफिस, पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर को बच्चे जब घर लौटे तो फ्लैट के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चोरों ने बेडरूम की सेफ से लाखों की ज्वैलरी और अन्य सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर चोरों ने साहिबाबाद गांव के फ्रेंड्स मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़कर 37 मोबाइल चुरा लिए। शिकायत लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें