फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी ऑफिसर ने पत्नी के बेडरूम में लगाया स्पाई कैमरा, फिर जिंदा जलाने के लिए रची खौफनाक साजिश

Thu, 24 Aug 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

कार के फ्यूल टैंक में चीनी डालकर रची पत्नी की हत्या की साजिश!
मर्चेंट नेवी में कार्यरत पति पर आरोप, महिला थाने में पति के खिलाफ दी शिकायत
दिल्ली में फ्लैट की मांग पूरी नहीं करने पर की मारने की कोशिश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में फ्लैट खरीदने की मांग पूरी न होने पर शातिर पति ने किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की तरह पत्नी की मौत की साजिश रच डाली। कार के फ्यूल टैंक को चीनी से भरकर पत्नी को मायके के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


साजिश थी कि रास्ते में कार में आग लग जाए और पत्नी कार समेत जलकर खाक हो जाए और पुलिस जांच में मामला हादसे का लगे। मगर गनीमत रही कि समय रहते पत्नी को साजिश का पता चल गया और वह महिला थाने पहुंच गई।

विवाहिता ने पति के खिलाफ शिकायत दी है। अब दोनों पक्षों को पेश होने के आदेश दिए गए हैं। क्रासिंग्स रिपब्लिक निवासी एमबीए पास युवती का निकाह 31 दिसंबर 2014 को बरेली निवासी मर्चेंट नेवी ऑफिसर से हुआ था।
विज्ञापन

बेडरूम में लगाया स्पाई कैमरा

- फोटो : Demo pic
शादी के दो महीने बाद ही ससुराल वाले दिल्ली में फ्लैट की मांग करने लगे। इससे इंकार करने पर उसे पीटा गया, मोबाइल और कार की चाबी छीन ली गई। यहां तक कि जहाज पर रहने के दौरान पति ने पत्नी के बेडरूम में स्पाई कैमरा तक लगवा दिया, जिस पर पति-पत्नी के साथ झगड़ा हुआ।

गर्भवती होने पर ससुराल वाले अपने परिचित डॉक्टर के पास ले गए, जिसके इलाज से ब्लीडिंग होने लगी। दूसरे डॉक्टर को दिखाने पर उसे और भी पीटा। इस पर विवाहिता उसी हालत में बरेली पुलिस के पास पहुंच गई।

सूचना पर विवाहिता की मां समझौता कराने के लिए उसके ससुराल पहुंची लेकिन उन्होंने विवाहिता को घर में रखने से इंकार कर दिया और उसे कार की चाबी दे दी। विवाहिता जब कार लेकर बरेली से गाजियाबाद के लिए निकली तो कुछ दूर जाकर ही कार बंद होने लगी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही खुली सच्चाई

इसके बाद महिला पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंची, जहां टैंक में चीनी भरे जाने का पता चला। इसके बाद उसने पति के खिलाफ फिर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पति समझौता कर उसे घर ले आया।

इसके बाद दोबारा मारपीट किए जाने पर महिला ने गाजियाबाद महिला थाने में मंगलवार को शिकायत दी। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि कार्रवाई के तहत दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें