फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घर में घुस कर दुष्कर्म

Tue, 11 Jul 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर ईटा-1 में शनिवार रात 19 साल के युवक ने घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ईटा-1 में परिवार समेत रहता है। शनिवार रात वह और उसकी पत्नी गर्मी के कारण घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मूलरूप से अलीगढ़ निवासी मनोज उसके घर में घुस गया। उसने 11 साल की बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की चीख सुनकर जब माता-पिता घर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करता है। ब्यूरो             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें