फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार से सरेराह छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद स्थित मोदीनगर सौंदा रोड पर सोमवार रात बाजार से घर लौट रही एक युवती को कार सवार युवकों ने रोक लिया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने मौके से भागकर अपनी आबरू बचाई और फोन से पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती नोएडा के एक न्यूज चैनल में कार्यरत है। सौंदा रोड निवासी युवती नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल में कार्यरत है।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी तरह भाग कर बचाई आबरू

सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। गली के मोड़ पर कार सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

पीड़िता ने शोर मचाते हुए मौके से भागकर अपनी आबरू बचाई और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि तीन भाग निकले।

एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विनीत त्यागी निवासी सौंदा रोड एवं बबलू यादव निवासी आदर्श नगर को नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने विनीत को गिरफ्तार करके कार सीज कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें