फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से तंग होकर विवाहिता ने दी जान

Sun, 29 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडगांव
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत गांव साकरस के झोपड़ीबास गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


विवाहिता के जहर खाने का कारण ससुराल पक्ष वालों द्वारा दहेज के लिए बार-बार परेशान किया जाना बताया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस ने मृतका महिला के पिता की शिकायत के आधार पर महिला के पति व ससुर तथा अन्य तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस गिरत से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरतार कर लिया जाएगा। 

सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुनहाना थाना के गांव बडेड़ निवासी आस मोहमद पुत्र महताब ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसने बेटी आरिफा का विवाह अब से दो वर्ष पूर्व गांव साकरस के रहने वाले रहमान के पुत्र असरु के साथ किया था। इस बीच उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी विवाह में दिया था। 
विज्ञापन


लेकिन लड़की के ससुराल पक्ष के लोग उसे शादी में दहेज कम मिलने को लेकर बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई जिसमें इस मामले को दबा दिया गया था। मृतका लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम फिर से दहेज लोभी ससुराल वालों ने उसकी लड़की आरिफा को दहेज के लिए परेशान किया और उसे मारा पीटा। 

और उसे जहर देकर मार दिया। इस घटना की सूचना उसे बिचोलिए द्वारा मिली। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दे दी। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए इस मामले में महिला का पोस्टमार्टम करा दिया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले के जांच अधिकारी शीशराम ने बताया कि विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतक आरिफा के पति असरु और उसके पिता रहमान तथा उसके जेठ व देवर हसन, आबिद व साहून के खिलाफ मामाल दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस की और से गहनता से जांच पड़ताल जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। और महिला के परिजनों को पूरा न्याय दिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें