फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने का किया प्रयास

Mon, 23 May 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखला इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक व उसके भाई पर दुष्कर्म करने और इनकी मां पर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर ओखला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सपना (29) (बदला हुआ नाम) ओखला इलाके में रहती थी और प्राइवेट नौकरी करती थी। सपना का आरोप है कि करीब चार साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात बक्करवाला निवासी दिलीप भाटी से हुई। आरोपी घुमाने की बात कर पीड़िता को धोखे से अपने घर ले गया। 

बाद में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब भी शादी की बात करती आरोपी टाल देता। यही नहीं एक दिन आरोपी के भाई महेंद्र ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता को जबरन घर में बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन


इस बीच उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व आरोपियों ने पीड़िता से उसका घर बिकवा दिया और उसे धोखे से नागपुर ले आए। यहां भी दुष्कर्म का सिलसिला चलता रहा। सपना का आरोप है कि आरोपियों की मां ने उसे नागपुर में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर दिल्ली पहुंची। 

यहां उसने 18 मई को ओखला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने का प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें