पुराना रेलवे स्टेशन के पास आटो चालकों ने नवविवाहिता से छेड़खानी की। पति ने कंट्रोल रूम फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आटो चालक भाग गए।
एसओ विजनयगर ने बताया महिला का पति नोएडा स्थित निजी कंपनी में तैनात है। शनिवार दोपहर दंपति बीमार पिता के साथ इलाहाबाद से गाजियाबाद पहुंचे थे। उन्हें नोएडा जाना था।
महिला का पति किराये को लेकर आटो चालकों से बात करने लगा। इस बीच कुछ आटो चालकों ने उसकी पत्नी पर अश्लील कमेंट्स करने शुरू कर दिए। परेशान होकर पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
बदतमीजी पहले भी
सिहानी गेट में आटो चालक ने महिला से लूटपाट की
कविनगर में महिला से छेड़खानी की और लूटपाट की
साहिबाबाद में युवक को चाकू मारकर लूटपाट की
मनमानी
ड्रेस नहीं पहनते हैं
आईकार्ड नहीं लगाते हैं
आटो पर नंबर नहीं लिख होते
अतिरिक्त सीटें लगा चलते हैं
तेज ध्वनि से चलने वाले साउंड सिस्टम लगे हैं
आटो चालकों का करेक्टर वेरीफिकेशन नहीं है