दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मानेसर स्थित एनएसजी कैंप में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक एनएसजी कमांडो ने अपनी पत्नी और साली को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
आज सुबह एनएसजी कैंप में एक कमांडो ने किसी विवाद के चलते पहले अपनी साली और पत्नी को गोली मारी फिर खुद की जान ले ली। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि यह पूरी घटना किस विवाद के चलते हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है। एसीपी मानेसर धरमवीर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और महिलाओं के बयान के बाद काफी कुछ साफ हो पाएगा।
An NSG Commando committed suicide after shooting at his wife and sister-in-law in NSG Camp, Manesar this morning. Women admitted in hospital. The cause of the incident is yet to be ascertained.: ACP Manesar Dharamvir #Gurugram
— ANI (@ANI) December 5, 2017