फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बेचने के लिए दलाल को फोन कर रहा था, नंबर SHO को लगा तो हुआ कुछ ऐसा

Fri, 24 Nov 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर और रंजीत
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक 17 वर्षीय किशोरी को बेचने के लिए दिल्ली लाया और कोठे के दलालों से संपर्क करने के चक्कर में कमला मार्केट थाने के एसएचओ से ही संपर्क कर लिया।
विज्ञापन


एसएचओ ने भी बिना पहचान बताए, सौदेबाजी शुरू कर दी। सौदा तय हो गया और बयाना भी दे दिया गया, लेकिन जैसे ही किशोरी को दिल्ली लाया गया, पुलिस ने उसे सकुशल मुक्त कराकर दो आरोपियों को दबोच लिया।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि 19 नवंबर को कमला मार्केट थाना प्रभारी सुनील कुमार के पास एक कॉल आई। कॉलर ने एक सुंदर लड़की बेचने की बात की।
विज्ञापन

SHO ने खुद को कोठा मालिक बताया

एसएचओ ने भी अपनी पहचान छुपाते हुए खुद को कोठा मालिक बताया और 20 नवंबर को डील के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बुलाया। एसएचओ ने सौदा करने के लिए अपना आदमी भेजने की बात की।

टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। रेलवे स्टेशन के बाहर सुपोल (बिहार) निवासी अमर मिला, उसने 3.50 लाख रुपये की मांग की, लेकिन सौदा 2.30 लाख में हुआ। अमर ने टीम के सदस्य को 21 नवंबर को गुरुग्राम के इफ्को चौक बुलाया। वहां किशोरी की फोटो दिखाई गई।

पुलिस की टीम ने 20 हजार रुपये एडवांस भी दिया और 22 नवंबर को लड़की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाने की बात हुई। जैसे ही अमर व उसका सहयोगी रंजीत शाह लड़की को लेकर पहुंचे दोनों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

किशोरी को ऐसे फंसाया अपने जाल में

दोनों के खिलाफ लड़की का अगवा कर दुष्कर्म करने, षड्यंत्र रचने व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अमर ने बताया कि उसने कोठे के दलाल ढूंढ़ने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया, गलती से दलाल की जगह एसएचओ का नंबर उसे मिला और उसने उसे दलाल समझकर कॉल कर दी। 

अमर ने बताया कि उसकी मुलाकात किशोरी से सितंबर में एक कार्यक्रम में बिहार में हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और प्यार का इजहार किया। शादी का झांसा देकर आरोपी किशोरी को 17 अक्तूबर को दिल्ली ले आया।

इधर आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ किशोरी के साथ शादी का नाटक किया। बाद में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अब वह उसे बेचने के चक्कर में था। रंजीत व अमर गुरुग्राम में मजदूरी करते हैं।

पत्नी को घुमाने के लिए कार खरीदना चाहता था अमर...
पूछताछ के दौरान पुलिस को अमर ने बताया कि करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी को प्रभावित करने के लिए एक कार खरीदना चाहता था। लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। इधर उसकी मुलाकात किशोरी से हुई। वह उसे बेचकर एक पुरानी कार खरीदना चाहता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें