इस शख्स को ऐसी हरकत करते पकड़ा जिसे जान कर आप रह जाएंगे दंग..
फेस-2 कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर स्थित एक सोसायटी में मानसिक बीमार युवक को महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
लोगों ने युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की कार से काफी अंतर्वस्त्र बरामद हुए हैं। उसने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार इस तरह के कपड़े चुरा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, एक सोसायटी में शुक्रवार रात सेंट्रो कार सवार युवक घुस गया और 3 फ्लैटों के बाथरूम से महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुरा लिए। वह चौथे फ्लैट में घुसा तो गार्ड ने देख लिया और शोर मचा दिया।
अन्य गार्डों की मदद से आरोपी को सोसायटी के लोगों ने दबोच लिया और जमकर धुनाई की। आरोपी के कब्जे से कई अंतर्वस्त्र बरामद हुए। कार की तलाशी में भी काफी अंतर्वस्त्र मिले।
पुलिस का कहना है कि शिकायत नहीं आने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी अशोक के रूप में हुई है।