नई दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार दोपहर बाइक ठीक से चलाने की नसीहत
देने पर बाइक सवार ने स्कूटर चालक को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी
है।
उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबियत बिगड़ने के बाद
उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पहचान कंडेरा बाकनेर
गांव निवासी अनुज (22) के रूप में हुई है।
आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में
हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की
तलाश कर रही है।