फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को एम्स का डॉक्टर बता किया युवतियों से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को एनआरआई और मेडिटूरिज्म कंपनी का मालिक बताकर महिला से बलात्कार करने वाले जालसाज को पुलिस ने वैशाली से शनिवार को धर दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म और कई युवकों के साथ लाखों की ठगी कर चुका है। वह खुद को एम्स का डॉक्टर बताकर लोगों को अपना शिकार बनाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि वड़ोदरा निवासी महिला को कुछ समय पूर्व एक काल आया। काल करने वाले ने खुद को मेडिटूरिज्म कपंनी का मालिक बताते हुए मेडिकल कालेज खोलने और उसमें नौकरी देने की बात कही।
विज्ञापन

पांच सितारा होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म

नौकरी देने के लिए उसने महिला को इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया। इस दौरान उसने लिंक रोड स्थित पांच सितारा होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दिल्ली के एक होटल में भी उसके साथ रेप किया।

महिला ने मामले की शिकायत थाना क्नॉट प्लेस दिल्ली में दर्ज कराई। घटना को लिंक रोड थानाक्षेत्र की बताकर इसे लिंक रोड थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।

इस बीच महिला के साथ दुष्कर्म के दौरान दो और युवकों को झांसा देकर आरोपी ने उनसे होटल बुक करवाया।
विज्ञापन

तीन युवतियों को बना चुका है शिकार

खुद को एम्स का डॉक्टर बताया और एनिमेशन मूवी बनवाने के लिए उन्हें 16 करोड़ रुपये दिलवाने का झांसा दिया।

जब युवकों ने उनसे पैसे मांगे तो अपने अकाउंट फ्रीज होने की बात कहकर आरोपी ने उन्हें पांच लाख का चेक दिया जो बाउंस हो गया। जिसके बाद आरोपी को शनिवार को वैशाली सेक्टर पांच स्थित नीलपदम-एक स्थित उसके आवास से दबोच लिया गया।

सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी तीन युवतियों को हवस का शिकार बना चुका है। साथ ही कई लोगों को झांसा देकर लाखों की रकम भी ठग चुका है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें