फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चलते हुए टकराया तो कर दिया कत्ल

Sun, 25 May 2014 05:42 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में चलते समय टकराने पर एक होटल संचालक की हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को आरोपी दो किशोरों को पकड़ लिया। दोनों की उम्र करीब 15 वर्ष है। पूछताछ में पता चला कि हत्या करने के बाद आरोपी होटल संचालक की जेब से करीब 1500 रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन के मुताबिक मूल रूप से पौढ़ी (उत्तराखंड) निवासी नरेंद्र खन्ना उर्फ निखिल खनका गोविंदपुरी की गली नंबर 13 में रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टीवी एंकर से अश्लील हरकत करने लगा कैमरामैन

वह ई-21, ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित प्रदीप अग्रवाल के होटल निकादरे का रिसेप्शनिस्ट था। नरेंद्र ही होटल को चलाता था। 20 मई की रात करीब 11 बजे नरेंद्र घर के पास लहूलुहान हालत में मिला था।

पुलिस उसे एम्स ले गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नरेंद्र पर चाकू से वार किए गए थे। उसके सिर में भी चोटें थीं।

पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की और शनिवार को दो किशारों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि होटल रास्ते में चलते समय नरेंद्र उनसे टकरा गया था।
विज्ञापन


इसी बात पर उनकी नरेंद्र से कहासुनी हो गई थी। उन्होंने नरेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। इस दौरान नरेंद्र ने भागकर खुद को बचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन आरोपियों ने उसे मौका नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें