मध्य जिला के नबी करीम इलाके में महज गली में खेलने पर एक शख्स ने किशोर अपने पालतू कुत्ते से न सिर्फ कटवा दिया, बल्कि उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी देख लेने की धमकी देने लगा। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सलमान (12)(बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ पहाड़गज इलाके में रहता है। सलमान की नानी नबी करीम इलाके में रहती है। शुक्रवार शाम वह अपनी मां के साथ नानी के घर आया था। इस बीच वह घर के बाहर गली में खेलने लगा।
आरोप है कि यह बात नानी के पड़ोसी शख्स को नागवार गुजरी। आरोपी ने शू-शू कर अपना पालतू कुत्ता सलमान पर छोड़ दिया। कुत्ते ने सलमान को कई जगह से काट लिया। रोता हुआ सलमान घर पहुंचा और उसने मां को सारी बात बताई। मां ने आरोपी के घर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपी बदसलूकी करने लगा।