फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की लाश के सामने लिखा था एक राज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गांधीनगर इलाके में बीती रात एक विवाहिता की लाश उसके पति के घर से बरामद की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बीती रात उनके पास पूजा की ननद का फोन आया। ननद ने बताया कि उसके भाई नीरज और भाभी पूजा में काफी झगड़ा हो रहा है।

ननद ने पुलिस को ये भी बताया कि उनके घर का दरवाजा बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब पूजा का कमरा खोलकर देखा तो सभी अवाक रह गए।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली नीरज की लाश

पुलिस के मुताबिक कमरे में पूजा की लाश पड़ी मिली और दीवारों पर लिखा था कि, 'मेरी मौत का जिम्मेदार नीरज और उसका परिवार है।'

हालांकि घटनास्‍थल से नीरज फरार हो चुका था। जब तक पुलिस फरार नीरज को पकड़कर मामले की तह तक पहुंचती इसकी मामले में एक नया मोड़ आ गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह नीरज की लाश सीलमपुर के पास रेलवे ट्रैक पर कटी मिली। पुलिस ने पूजा और नीरज दोनों की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें